कटिहार में मुहर्रम से पहले कोल्डड्रिंक की कैरेट में मिले देसी बम
बम कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में रखे मिले। मोहर्रम से पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है…
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक किराना दुकान से पांच लो-इंटेंसिटी देसी बम बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई..
बम कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में रखे मिले। मोहर्रम से पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है…
पुलिस ने बमों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है…
जानकारी के अनुसार, किराना दुकान में रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट के ऊपर काले रंग की पॉलिथीन में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं…
स्थानीय लोगों को जब इन वस्तुओं पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी…
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की..
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बरामद सामग्री लो-इंटेंसिटी देसी बम है…
एक साथ पांच देसी बम मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया…
लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ये बम दुकान तक पहुंचे कैसे और इन्हें वहां रखने के पीछे क्या उद्देश्य था ?